Latest Post

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे। व्हाट्सऐप ग्रुप में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना दबंग को पड़ा भारी, प्रधान पति की तहरीर पर चरथावल थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹81 लाख का सोना बरामद, कुकवेयर के ढक्कन में छिपाकर यात्री लाया था 523 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड पत्नी को पढ़ाने के लिए बंद किया शोरूम, सरकारी शिक्षिका बनी तो रिश्ते में आई दरार; पति ने लगाए गंभीर आरोप भाकियू ब्लॉक उपाध्यक्ष समद चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत, 8 गुना मुआवजे और हाईवे कट की मांग

मदनी स्कूल वाली गली बदहाल, टूटी सडक और कूड़े के ढेरों से स्थानीय व राहगीर परेशान

मदनी स्कूल वाली गली बदहाल, टूटी सडक और कूड़े के ढेरों से स्थानीय व राहगीर परेशान! असलम त्यागी मुज़फ्फरनगर जनपद…

प्रदूषण और मिलावट के खिलाफ जंग, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का भव्य कार्यक्रम

व्यापारियों ने किया संकल्प प्रदूषण और मिलावट को करेंगे जड़ से खत्म मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शहर…

रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के जन्मदिवस पर मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

जयंत चौधरी के जन्मदिवस पर मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय…

रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित होने वाला बाजार होगा स्थानांतरित

देहरादून: जनहित एवं सार्वजनिक यातायात की सुचारु व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लैंसडाउन चौक के निकट…

2025 में खरीदी बाइक पर 2014 का चालान लंबित, पीड़ित ने एजेन्सी पर लगाए गंभीर आरोप, थाने में दी तहरीर

2025 में खरीदी बाइक पर 2014 का चालान लंबित, पीड़ित ने एजेन्सी पर लगाए गंभीर आरोप, थाने में दी तहरीर…

सहारनपुर के गागलहेड़ी में समाजवादी पार्टी की SIR समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती व मतदाता सूची पर हुआ मंथन

Anuj Tyagi सांसद हरेंद्र मलिक की मौजूदगी में सहारनपुर के गागलहेड़ी में SIR समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची…

ऑपरेशन कालनेमि के तहत देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख़्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए…

राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड भवन एवं…

You missed

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे।