देहरादून गोलीकांड: खेल खेलने आए गैस एजेंसी संचालक की हत्या, दो हमलावरों की तलाश

देहरादून के कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मृतक वहां टेबल टेनिस खेलने आया था। घायल अवस्था में उसे दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार के रूप में हुई है, जो जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।

घटना की सूचना पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक व्यवसाय को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतक की मां ने पहले उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने बेटे से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी।

घटना को स्कूटी सवार दो व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *