तज़कीर मुशीर एडवोकेट बने AIMIM के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष (विधिक प्रकोष्ठ), प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत मुजफ्फरनगर में विधिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तज़कीर मुशीर एडवोकेट को सौंपी है। पार्टी के उत्तर प्रदेश विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती ओसामा नदवी ने उन्हें जनपद मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष (विधिक प्रकोष्ठ) मनोनीत किया है।
इस मनोनयन के बाद तज़कीर मुशीर एडवोकेट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली तथा विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती ओसामा नदवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
तज़कीर मुशीर एडवोकेट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अधिवक्ताओं को संगठन से जोड़कर विधिक प्रकोष्ठ को मजबूत बनाना होगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे लोगों तक कानूनी जानकारी और सहायता पहुंचाना जरूरी है, जो जानकारी या संसाधनों के अभाव में अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते। विधिक प्रकोष्ठ के माध्यम से ऐसे लोगों की मदद करने का प्रयास किया जाएगा।
तज़कीर मुशीर एडवोकेट के जिलाध्यक्ष (विधिक प्रकोष्ठ) मनोनीत होने से मुजफ्फरनगर में AIMIM के विधिक प्रकोष्ठ को नई जिम्मेदारी और नेतृत्व मिला है। अब संगठन को मजबूत करने तथा कानूनी जागरूकता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
#Muzaffarnagar #AIMIM #UPPolitics #RajsattaPost
