मुजफ्फरनगर में MIPL का काउंटडाउन शुरू, 1 महीने बाद क्रिकेट का रोमांच; 13 दिसंबर को होगा ऑक्शन, शेफाली बग्गा होंगी ऑक्शनर
मुजफ्फरनगर। MIPL (मुजफ्फरनगर इंडस्ट्रियल प्रीमियर लीग) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। टूर्नामेंट के आयोजन में अब एक महीने का समय शेष है। लीग का ऑक्शन 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा, जबकि टूर्नामेंट के मुकाबले 19, 20 और 21 फरवरी 2027 को खेले जाएंगे। ऑक्शनर की भूमिका शेफाली बग्गा निभाएंगी।
Saral Chemtech द्वारा प्रस्तुत इस लीग के फाउंडर्स आकाश गुप्ता, अर्चित गोयल और अंकित सांगल हैं। GYGY पावर्ड बाय, समृद्धि रेजिडेंसी को-स्पॉन्सर और नचिकेता एसोसिएट स्पॉन्सर हैं।
MIPL में छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें Almighty Blasters, Royal Titans, Challengers, Pinaka, KB Kings और Kings शामिल हैं। लीग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और अब सभी की निगाहें 13 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन पर टिकी हैं।
