होम्योपैथिक विभाग के अधिकारी पर रिश्वतखोरी के आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने केमिस्ट एसोसिएशन से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर। होम्योपैथिक विभाग के एक अधिकारी पर मेडिकल स्टोर संचालक से 15 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली के आरोप का मामला सामने आने के बाद अब तक कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व मेडिकल स्टोर संचालक सुधीर यादव, जिनका मेडिकल स्टोर मुजफ्फरनगर के नंबर दो चुंगी क्षेत्र में स्थित है, ने होम्योपैथिक विभाग के एक अधिकारी पर 15 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था।

मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से आहत सुधीर यादव बृहस्पतिवार को अग्रवाल मार्केट स्थित मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी पूरी बात रखी और मामले में न्याय दिलाने की मांग की।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

एसोसिएशन का कहना है कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न और कथित अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि जांच में कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब देखना होगा कि पीड़ित की शिकायत पर संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed