सत्ता परिवर्तन रैली की हुंकार, गांव-गांव पहुंच रही आवाम-ए-हिंद पार्टी की टीम
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने के उद्देश्य से ऑल इंडिया आवाम-ए-हिंद पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। 15 नवंबर को जानसठ में आयोजित होने वाली सत्ता परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट के निर्देशन में रैली की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उन्हें रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।
रैली की तैयारियों को गति देने में राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अली जैदी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय सचिव शकील सैफी और सुक्रम पाल कश्यप भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क अभियान के जरिए लोगों को रैली से जोड़ने में जुटे हैं।
पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में जानसठ पहुंचने की अपील कर रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य इस रैली के माध्यम से सत्ता परिवर्तन का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने और विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जिलों में चल रहे जनसंपर्क अभियान के जरिए पार्टी अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक ताकत दिखाने की तैयारी में है।

अब 15 नवंबर को जानसठ में होने वाली सत्ता परिवर्तन रैली पर राजनीतिक हलकों की निगाहें टिकी हैं। रैली में होने वाली जनभागीदारी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के राजनीतिक अभियान की दिशा और प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकेगा।
#Muzaffarnagar #Jansath #UPPolitics #RajsattaPost
