ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दान कर आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की मदद की

देहरादून।सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की। ब्रिगेडियर जोशी वर्तमान में वसंत विहार, देहरादून में निवासरत हैं और मूल रूप से जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा।

इस दान का उद्देश्य पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को समर्थन प्रदान करना, आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता करना बताया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के उदार प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर एच. के. जोशी की पुत्री सुश्री शानू जोशी भी उपस्थित थीं और उन्होंने इस नेक काम में अपने पिता का समर्थन किया।

ब्रिगेडियर जोशी का यह योगदान न केवल आपदा पीड़ितों के लिए राहत का माध्यम बनेगा, बल्कि वंचित बच्चों के उज्जवल भविष्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *