नवांगतुक SSP सूरज कुमार राय ने संभाला मुजफ्फरनगर का कार्यभार
मुजफ्फरनगर। नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने गुरुवार को जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।
SSP सूरज कुमार राय ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
#RajsattaPost #Muzaffarnagar #MuzaffarnagarPolice #UPPolice #CrimeNews

