आर्य समाज सिकंदरपुर गढ़वाड़ा के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता अभिषेक गुर्जर

मुज़फ्फरनगर-मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर स्थित आर्य समाज सिकंदरपुर गढ़वाड़ा के भव्य वार्षिक उत्सव में भाजपा नेता अभिषेक गुर्जर ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आर्य समाज की वैदिक परंपराओं और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी संत एवं महान वैदिक विद्वान स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के सानिध्य में दिव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देकर सुख-शांति एवं समाज के कल्याण की कामना की।

भाजपा नेता अभिषेक गुर्जर ने कहा कि आर्य समाज लंबे समय से वैदिक संस्कृति की पावन ज्योति को आगे बढ़ाने और समाज को सत्य, मानवता तथा सदाचार का मार्ग दिखाने का कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर लोगों में जागरूकता और नवचेतना पैदा करना तथा राष्ट्र निर्माण के लिए समाज को प्रेरित करना आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम में स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज के साथ बालवेश्वर आर्य, पंजाब सिंह आर्य, संदीप कुमार आर्य सहित सिकंदरपुर और आसपास के क्षेत्र के अनेक जिम्मेदार एवं प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। वार्षिक उत्सव के दौरान धार्मिक एवं वैदिक वातावरण में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

#RajsattaPost #MeerutNews #Muzaffarnagar #Mirapur #BJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *