पिछड़ा मोर्चा के संस्थापक जयपाल प्रजापति की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय जयपाल सिंह प्रजापति की 13वीं पुण्यतिथि पर टाउन हॉल कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति सहित समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग व संघर्ष को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि उनके पूज्य पिता स्वर्गीय जयपाल सिंह प्रजापति ने समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए अपना जीवन सामाजिक अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वे भी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए पूरी ईमानदारी से समाज की लड़ाई लड़ रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जयपाल सिंह प्रजापति ने दबे-कुचले, शोषित और अति पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के संघर्ष की भी सराहना की गई और समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामनिवास पाल, राकेश प्रजापति, प्रभारी रामपाल सिंह पाल, सुखपाल कश्यप, हरेंद्र पाल, मोनू पाल, राजवीर प्रजापति, डॉ. ईश्वर प्रजापति, कमल गौतम, जोनी आर्य, रामनिवास प्रजापति एडवोकेट, श्याम सुंदर प्रजापति, रणवीर सैनी, विजय पाल, नवीन पाल, सुमित प्रजापति, मोदीलाल प्रधान, विनोद प्रधान, प्रदीप प्रजापति, सुभाष प्रजापति, राहुल प्रजापति, मनोज प्रजापति, पवन पाल, गजे सिंह, अजय सैनी, मोती राम कश्यप, सत कुमार प्रजापति, पवन पांचाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, अमित धीमान, कमल प्रजापति, इंद्र फौजी, बिट्टू प्रजापति, पंकज पाल, महक सिंह पाल प्रधान, सागर बाल्मीकि, कृष्णपाल सैन, विनेश कोरी, अजय प्रजापति और रवि प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

