विशाल त्यागी बने भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव, 15 अक्टूबर की महापंचायत को लेकर किया आह्वान

मुज़फ्फरनगर

चरथावल। भारतीय किसान मजदूर संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशाल त्यागी को संगठन का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय बिजेंद्र त्यागी (नेताजी) के आवास पर आयोजित हुआ, जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने विशाल त्यागी को नई जिम्मेदारी सौंपी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने पटका पहनाकर विशाल त्यागी का स्वागत किया और संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों व मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में 15 अक्टूबर को GIC ग्राउंड में प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर भी चर्चा हुई। ठाकुर पूरण सिंह ने कार्यकर्ताओं और किसानों से बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूरों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने के लिए यह महापंचायत महत्वपूर्ण रहेगी।

जिला महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद विशाल त्यागी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए किसानों और मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, संगठन के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#RajsattaPost #Muzaffarnagar #Kisan #KisanPanchayat #TyagiSamaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *