मुजफ्फरनगर: भाजपा जिला सोशल मीडिया टीम की घोषणा, रक्षित नामदेव बने जिला संयोजक, तरुण त्यागी सहित चार जिला सहसंयोजक नियुक्त

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला मुजफ्फरनगर की सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी गई है। पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा जारी की गई सूची में कुल 19 कार्यकर्ताओं को टीम में स्थान दिया गया है। नई टीम में संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार रक्षित नामदेव को भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया के रूप में तरुण त्यागी (चरथावल), आदित्य जैन, सोमांश सैनी और अतिशय जैन को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त जिला सोशल मीडिया टीम में सदस्य के रूप में प्रतीक सैनी, पूर्ण कौंगर, पियुष मदान, वंश गुप्ता, सुन्दर पुंडीर, मोनू मंगवानी, अभिषेक पुंडीर, हिमांशु संगल, संजय गिरी, गोविन्द सैनी, विकुल ठाकुर, प्रिंस, रोहित सैनी और रोहित को शामिल किया गया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी

भाजपा की नई जिला सोशल मीडिया टीम के सामने पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी के अभियानों को डिजिटल माध्यमों से आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। वर्तमान समय में सोशल मीडिया राजनीतिक संवाद और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में नई टीम संगठन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रक्षित नामदेव और तरुण त्यागी ने जताया आभार

नवनियुक्त जिला संयोजक रक्षित नामदेव और जिला सहसंयोजक तरुण त्यागी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर टीम भावना से कार्य किया जाएगा।

दोनों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नई जिम्मेदारी को संगठन की सेवा के अवसर के रूप में लेते हुए पूरी मेहनत से कार्य किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी द्वारा घोषित नई टीम को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ पार्टी के डिजिटल प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाएंगे।

नई नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से नवनियुक्त जिला संयोजक रक्षित नामदेव, जिला सहसंयोजक तरुण त्यागी सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed