चरथावल में मदरसा जामिया इस्लामियां पिरशाह विलायत का सालाना जलसा सम्पन्न, बच्चों ने पेश की बेहतरीन किरात
असलम त्यागी
मुज़फ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल स्थित मदरसा जामिया इस्लामियां पिरशाह विलायत में सालाना जलसे का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और धार्मिक माहौल में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख उलेमा-ए-किराम ने शिरकत कर जलसे की रौनक बढ़ाई।
जलसे में मुफ़्ती नसीम, मौलाना शमीम, कारी नोशाद, कारी मोहतरम, हाफिज़ मुकर्रम, मौलाना फ़ुजैल तथा देवबंद से तशरीफ़ लाये मुफ़्ती यासिर अहमद और अंसार अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उलेमाओं ने अपने तकरीर में दीन की तालीम की अहमियत पर जोर देते हुए बच्चों को मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कुरआन की किरात प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने बेहद खूबसूरत तिलावत पेश कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में अबूबकर ने प्रथम स्थान, सादिक ने द्वितीय स्थान तथा साद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। मदरसे में शिक्षा ग्रहण कर रहे अन्य विद्यार्थियों की हौसला-अफजाई के लिए भी उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ। जलसे में बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे

