चौधरी अजीत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, किसानों के संघर्ष को किया याद
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक चौधरी अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रालोद जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। हवन के उपरांत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

हवन के यजमान जिलाध्यक्ष संजय राठी रहे तथा कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने अपना जीवन किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने किसानों की आवाज को संसद से लेकर सड़कों तक मजबूती से उठाया और ग्रामीण भारत के विकास को प्राथमिकता दी।
जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि श्रद्धेय चौधरी अजीत सिंह का जीवन किसानों और कमज़ोर वर्गों के प्रति समर्पित रहा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने अपने देश के किसानों के उत्थान के लिए कार्य किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, वरिष्ठ नेता अजीत राठी, वरिष्ठ नेता संदीप मलिक, सुधीर भारतीय, रामनिवास पाल, जगदीश आर्य, विदित मलिक, विकास कादियान, विनोद, संजीव मुन्नू, सतपाल सहरावत, गौरव बालियान, विकास बालियान, रविंद्र आर्य, जगपाल सिंह, विकास बालियान, पंकज राठी, उदयवीर मास्टर जी, अमित पिन्नआ, उमादत्त शर्मा, जियाउर्रहमान, ताहिर मिर्जा, वसीम त्यागी, मोहित मलिक, आदेश तोमर, विशेष बालियान, हरेन्द्र पाल, बिन्नु राठी, मनोज शर्मा, गज्जू पठान, नितेश चौधरी, प्रमोद पाल, मिंटू त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

