Latest Post

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे। व्हाट्सऐप ग्रुप में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना दबंग को पड़ा भारी, प्रधान पति की तहरीर पर चरथावल थाने में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹81 लाख का सोना बरामद, कुकवेयर के ढक्कन में छिपाकर यात्री लाया था 523 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड पत्नी को पढ़ाने के लिए बंद किया शोरूम, सरकारी शिक्षिका बनी तो रिश्ते में आई दरार; पति ने लगाए गंभीर आरोप भाकियू ब्लॉक उपाध्यक्ष समद चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत, 8 गुना मुआवजे और हाईवे कट की मांग

वाराणसी कलेक्ट्रेट को 92 करोड़ में मिलेगा नया लुक, पांच मंजिला होगा भवन; शासन को भेजा गया प्रस्ताव

वाराणसी। जिलाधिकारी और कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों को जरूरत के मुताबिक और पर्याप्त अत्याधुनिक बनाने की दिशा में ठोस योजना तैयार…

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार गोवंश की मौत, 21 मिनट खड़ी रही ट्रेन

प्रतापगढ़। प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से परियावां रेलवे क्रासिंग के पास चार…

महिला पर कुत्तोंं के हमले का वीडियो देख दहल गए लोग, Agra Police ने बताई सच्चाई

आगरा। सोमवार को कुत्तों के द्वारा झुंड बनाकर महिला पर हमला करने का जालंधर का वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो में…

‘अंदरूनी अंग दिखाओ वरना कर दूंगा बदनाम…’, शख्स ने VIDEO भेजकर महिला को दिया रुपयों का लालच

हापुड़। नगर कचहरी में कार्यरत अधिवक्ता की पत्नी को एक आरोपित ने वाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो, फोटो व मैसेज भेजे।…

मणिपुर में नक्सली हमले में रोहतक का जवान बलिदान, 15 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर गया था ड्यूटी

रोहतक। मणिपुर में नक्सलियों के हमले में रोहतक के किलोई गांव के रहने वाले सेना का जवान बलिदान हो गया।…

कड़ाके की ठंड की चपेट में नैनीताल, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी; छह डिग्री पहुंचा नीचे का पारा

नैनीताल। राज्य मौसम विभाग ने एक बार फिर ऊंची चोटियों में बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। मंगलवार को…

उत्तराखंड में हर्षिल घाटी से लेकर औली-चमोली तक जबरदस्त बर्फबारी…, गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। सोमवार की दोपहर से लेकर रात तक उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी और खरसाली क्षेत्र में बर्फबारी…

‘योगी ने अच्छे-अच्छों की तबीयत दुरुस्त कर दी’, राजनाथ स‍िंह की बात सुनते ही ‘बुलडोजर बाबा की जय’ के लगने लगे नारे

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूपी में योगी के आने के बाद अच्छे अच्छों की तबीयत दुरुस्त…

घरों में सब्जी पहुंचा रही लड़की को बेटी मानकर कराई शादी, नोएडा की इस सोसायटी ने पेश की मिसाल

नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्लियाे काउंटी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने एक युवती की शादी कराकर मिसाल पेश की है। पांच…

मौत होने के डेढ़ घंटे बाद अचानक ज‍िंदा हो उठा शख्‍स, बुजुर्ग को देख सभी रह गए सन्न; डॉक्‍टर्स भी दंग

मऊआइमा। यूपी के प्रयागराज में एक ऐसी घटना घटी ज‍िसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। मऊआइमा में एक…

You missed

चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पूर्व ग्राम प्रधान विपिन को पुलिस ने दबोचा, मजदूरों को बंधक बनाकर करते थे प्रताड़ित मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में मजदूरों को कथित रूप से बंधक बनाकर काम कराने और प्रताड़ित करने के चर्चित ‘टॉर्चर फैक्ट्री’ प्रकरण में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। तितावी पुलिस ने मांडी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विपिन पुत्र राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, विपिन इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे अंकित बालियान का चाचा है। यह मामला उस समय सामने आया था, जब मांडी गांव के बाहरी क्षेत्र में संचालित दोना-पत्तल फैक्ट्री में मजदूरों को कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने और विरोध करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:42 बजे आरोपी विपिन को मुकंदपुर झाल से करवाड़ा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ बाल श्रम अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम 1976 और किशोर न्याय अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक नवनीत यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल अर्जुन सिंह और महिला कांस्टेबल मेघा चौधरी शामिल रहे।