नहर से व्यक्ति का शव बरामद, मिर्गी का दौरा पड़ने से हादसे की आशंका

राजसत्ता पोस्ट |असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव स्थित हरनाकी पुलिया के पास शनिवार सुबह नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सहारनपुर के सडोली गांव निवासी अनीश के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार अनीश बचपन से पोलियो से ग्रस्त था और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। शुक्रवार शाम नमाज अदा करने के बाद वह नहर किनारे टहलने गया था। इसी दौरान उसे कथित तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नहर में गिर गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में नहर का पानी कम कराकर खोज अभियान चलाया गया। शनिवार सुबह हरनाकी पुलिया के पास उसका शव नहर में दिखाई दिया। सूचना पर बिरालसी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

चरथावल इंस्पेक्टर क्राइम जयकिशोर ने बताया कि परिजनों ने घटना को हादसा बताया है तथा लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *