ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा रश्मि गौतम का शव सरकारी आवास के बाथरूम में मिला, हार्ट अटैक की आशंका

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पुलिस विभाग से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। थाना जारचा में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव मंगलवार सुबह उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, रश्मि गौतम 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं और मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं। मंगलवार सुबह उनके सरकारी आवास के बाथरूम में उनका शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उनकी मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह की पुष्टि हो सकेगी।

महिला दरोगा की अचानक मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

#GreaterNoida #UPPolice #PoliceNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *