दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, समीर की हत्या; 20 राउंड चलीं गोलियां

नई दिल्ली। दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र के सोनिया विहार स्थित जीरो पुस्ता के पास सोमवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के नजदीक बाइक सवार हमलावरों ने समीर नाम के युवक को निशाना बनाकर करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल समीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

शुरुआती जानकारी में आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे गैंगवार होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#Delhi #DelhiCrime #KapilMishra #BreakingNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *