लखनऊ में 11 वर्षीय छात्र की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, गुरुकुल संचालक और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

असलम त्यागी |राजसत्ता पोस्ट

लखनऊ राजधानी के एक गुरुकुल में पढ़ने वाले 11 वर्षीय दिव्यांश द्विवेदी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की लाश 22 अप्रैल को कानपुर में उसके घर के पास फेंक दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में गुरुकुल संचालक सौरभ मिश्रा और उसकी गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गुरुकुल के नियमों का पालन न करने पर बच्चे के साथ मारपीट की गई थी।

आरोप है कि बच्चे को थप्पड़, लात-घूंसे, बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसे दीवार पर पटक दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर गुरुकुल के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज नष्ट करवा दिए और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *