IPL में भारी नुकसान, 11वीं मंजिल से कूदकर युवक की मौत, 8 महीने पहले ही की थी लव मैरिज
यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दुखद घटना सामने आई है। गुंडबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर अपार्टमेंट में रहने वाले 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक, प्रबल ने करीब 8 महीने पहले लव मैरिज की थी। वह Indian Premier League (IPL) मैचों में सट्टा लगाता था और हाल ही में Royal Challengers Bangalore और Gujarat Titans के मैच में लाखों रुपये हार गया था।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले प्रबल ने सीतापुर में अपनी पत्नी को फोन किया और रोते हुए कहा कि वह भारी नुकसान में चला गया है। पत्नी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।
इसी दौरान मैच के समय ही उसने अपार्टमेंट की बालकनी से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।
प्रबल मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला था और लखनऊ में किराये पर रहकर प्रॉपर्टी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
#iplupdates #cricketlovers #Lucknow #UP #News #AnujTyagiPost #RajsattaPost

