भारतीय बेरोजगार पार्टी (BBP) का स्थापना समारोह 26 अक्टूबर को लखनऊ में
राजसत्ता पोस्ट
जनहित | निष्पक्ष खबर | जनसरोकार
सवर्ण समाज को संगठित करने की दिशा में पहल
लखनऊ। भारतीय बेरोजगार पार्टी (BBP) सवर्ण समाज के स्थापना समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को लखनऊ के अंबर होटल, चारबाग में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार द्विवेदी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सवर्ण समाज को संगठित करना और पार्टी का विभिन्न राज्यों में विस्तार करना है।
प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के अधिकारों के लिए राजनीतिक स्तर पर आवाज बुलंद करने की बात कही है।
📍 स्थान: अंबर होटल, चारबाग, लखनऊ
📅 दिनांक: 26 अक्टूबर 2026
⏰ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक


