सीएम योगी की माताजी व गौमाता पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार

लखनऊ/बिहार। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी और गौमाता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने बिहार के पूर्णिया जिले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, मौलाना अररिया जिले के जोकीहाट क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने मार्च 2026 की शुरुआत में एक धार्मिक सभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की मां और गौमाता को लेकर अभद्र व भड़काऊ टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आक्रोश फैल गया।

बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रदेश के कई थानों में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। विभिन्न संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

 

#UPPolice #YogiAdityanath #BreakingNews #Bihar #UttarPradesh #LawAndOrder #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *