मुजफ्फरनगर: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का आरोपी सोनू मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।
थाना छपार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी सोनू को घायल कर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर रेंज के निर्देशन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर एवं थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। चेकिंग के दौरान बटेड़ी-दतियाना मार्ग पर संदिग्ध दिखने पर उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और पहले भी इस तरह के गंभीर मामले में जेल जा चुका है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
#AnujTyagiPost

