मुज़फ्फरनगर:भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर मुजफ्फरनगर में भाकियू का विरोध, कोतवाली पहुंचे पदाधिकारी
ओडिशा में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मुजफ्फरनगर में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। विभिन्न थानों में भाकियू कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया।

इसी क्रम में विरोध स्वरूप भाकियू महानगर अध्यक्ष गुल बहार राव अपने सैकड़ो भाकियू कार्यकर्ताओ व समर्थकों के साथ नगर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने गिरफ्तारी के विरोध में नाराजगी जताई औऱ धरना प्रदर्शन किया
भाकियू पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों की आवाज उठाने वाले नेताओं पर इस तरह की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
#AnujTyagiPost

