महिला पर जानलेवा हमले का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, लोहे का पाइप बरामद

असलम त्यागी | चरथावल 

मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए जानलेवा हमले के एक आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, वादी अंकित कुमार निवासी ग्राम विरालसी की तहरीर पर अभियुक्त मनोज पुत्र राजेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि मनोज ने वादी की भाभी मनीता पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला किया। उसने सिर पर वार करने का प्रयास किया तथा पैर में गंभीर चोट पहुंचाई। साथ ही लात-घूंसे मारकर प्राइवेट पार्ट व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें दीं और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

इस संबंध में थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 109(1)/131/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निक्की माहौर व पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 1 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके घर ग्राम विरालसी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 निक्की माहौर, हे0का0 787 जोगिन्दर नागर, का0 2212 दीपक सैनी

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *