चरथावल मे स्व.बशीर खान की पोतियों का धूमधाम से संपन्न हुआ विवाह समारोह, क्षेत्र के गणमान्य लोगो की शिरकत 
असलम त्यागी |चरथावल
मुजफ्फरनगर। चरथावल स्थित किरण फार्म हाउस में एक भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, रिश्तेदारों और मित्रों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय बशीर खान के परिवार की ओर से उनकी पोतियों नज़राना खान एवं शीबा खान (पुत्री मोहम्मद इमरान खान) का विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नज़राना खान का निकाह सलमान खान तथा शीबा खान का निकाह शाहबाज़ खान (सुपुत्र स्वर्गीय हाफ़िज़ आफ़ताब खान, रहमत नगर, मुजफ्फरनगर) के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को बारात के आगमन के साथ हुई। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे निकाह की रस्म अदा की गई। निकाह के बाद दोपहर 2 बजे मेहमानों के लिए भव्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। शाम 5 बजे रुख़्सती की रस्म भावुक माहौल में पूरी की गई।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित मुख्य अतिथि मास्टर इस्लामुदीन (चेयरमैन, चरथावल) ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही जुल्फिकार खान, रिज़वान खान, आसिफ खान, खलीक खान और उस्मान खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विवाह समारोह में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
समारोह के दौरान पूरे वातावरण में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मेहमानों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं, जहां सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।
परिवार की ओर से कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

