चरथावल थाना परिसर में भाकियू का धरना, राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा

असलम त्यागी |चरथावल

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओडिशा में गिरफ्तारी को लेकर किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में चरथावल थाना परिसर में भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
धरने का नेतृत्व एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा और चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विकास शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राकेश टिकैत की जल्द रिहाई नहीं होती है, तो चक्का जाम करते हुए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने टिकैत की गिरफ्तारी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग उठाई। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक राकेश टिकैत की रिहाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *