चरथावल में फल की दुकान पर चोरी: दो महिलाएं सीसीटीवी में कैद हुई घटना

असलम त्यागी | चरथावल

​मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित एक फल की दुकान पर चोरी की घटना सामने आई है। जय हिंद इंटर कॉलेज के सामने स्थित इस दुकान से कुछ महिलाएं खजूर के डिब्बे चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

​दुकानदार के अनुसार, अज्ञात महिलाओं ने दुकान बंद होने के बाद रात्रि मे लगभग 15 खजूर के डिब्बे चुरा लिए।

​चोरी का पता तब चला जब दुकानदार ने दुकान में सामान कम पाया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसमें महिलाएं संदिग्ध रूप से दुकान के पास खड़ी दिखाई दीं और मौका मिलते ही खजूर के डिब्बे लेकर चली गईं।

​घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *