
सहारनपुर । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह सहारनपुर परिक्षेत्र व मंडलायुक्त अटल कुमार राय सहारनपुर मंडल ने जिलाधिकारी मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अफसरों ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी की जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। साथ ही, जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए ताकि मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम सुरक्षित, सफल और गरिमामय तरीके से सम्पन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

