गन्ने की प्रजाति 20016 जारी होने पर किसानों ने जताया आभार, 21012 को भी जल्द रिलीज करने का मिला भरोसा

पश्चिमी यूपी और हरियाणा के किसानों ने धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में ICAR के महानिदेशक एमएल जाट से की मुलाकात

करनाल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक एमएल जाट से मुलाकात की।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल में हुई इस मुलाकात के दौरान किसानों ने गन्ने की प्रजाति 20016 को विमोचित किए जाने पर आभार जताया। साथ ही किसान हित में गन्ने की प्रजाति 21012 को भी जल्द विमोचित करने का आग्रह किया।

किसानों के मुताबिक, महानिदेशक एमएल जाट ने नियमानुसार 21012 प्रजाति को जल्द विमोचित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसानों ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात में उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील किसान कुलवीर सिंह प्रधान (बिजनौर), नरेंद्र माटियान, अजय पिंडोंरा, जसवीर सिंह लाडवा, कर्मवीर (यमुनानगर), पुष्पेंद्र सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

#SugarcaneFarmers #FarmersNews #ICAR #WesternUP #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *