कौशाम्बी पुलिस ने बरामद किए 103 गुमशुदा मोबाइल फोन, एसपी सत्यनारायण ने अपने हाथों से मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 22 लाख रुपये
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त प्रयास करते हुए अलग-अलग कंपनियों के कुल 103 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है।

बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने स्वयं अपने हाथों से सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय से खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने अपने फोन वापस मिलने पर कौशाम्बी पुलिस का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सभी थानों की पुलिस टीमों के प्रयासों की सराहना की। पुलिस की इस कार्रवाई से 103 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिल सके।
#KaushambiPolice #UPPolice #MobileRecovery #RajsattaPost
