मुजफ्फरनगर: शुक्रतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले का मुख्य स्नान संपन्न, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब; सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

मुजफ्फरनगर की पावन तीर्थनगरी शुक्रतीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और धार्मिक अनुष्ठान किए। शुकदेव आश्रम में भगवान शुकदेव के दर्शन कर अक्षय वट की परिक्रमा भी की।

इस बार प्रशासन ने गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की। पहले श्रद्धालु गंगा पार दूसरे घाट पर जाकर भी स्नान करते थे, जहां पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए इस बार सामने वाले घाट को पूरी तरह बंद रखा गया और श्रद्धालुओं को मुख्य घाट पर बैरिकेडिंग के बीच ही स्नान कराया गया, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सुनील कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने भी शुक्रतीर्थ पहुंचकर निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने घाटों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया। मेले के दौरान अधिकारियों द्वारा दो बार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी भी की गई।

मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें तैनात रहीं।

#Muzaffarnagar #Shukratal #KartikPurnima #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed