‘पूरा मुंब्रा हरा-हरा करना है’ कहने वाली सहर शेख के पिता ने थामा शिंदे की शिवसेना का दामन, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल!
महाराष्ट्र। ठाणे की मुंब्रा सीट से AIMIM की पार्षद सहर शेख के बयान ‘पूरा मुंब्रा आने वाले समय में हरा करना है’ को लेकर चर्चा के बीच उनके पिता युनुस शेख ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में हो रही है।
युनुस शेख को शिवसेना के ठाणे के पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल कराया। उन्हें कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र में केबल ऑपरेटरों से जुड़ी केबल सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह जिम्मेदारी शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के निर्देश पर सौंपी गई है। युनुस शेख के नियुक्ति पत्र में भी इसका उल्लेख है।
गौरतलब है कि उनकी बेटी सहर शेख AIMIM के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बनी हैं। ऐसे में युनुस शेख का शिंदे की शिवसेना से जुड़ना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।
#MaharashtraPolitics #AIMIM #ShivSena #ThaneNews #RajsattaPost

