PDA पंचायत में प्रमोद त्यागी के नाम की पैरवी करेंगी सांसद रुचि वीरा, बुढ़ाना से टिकट दिलाने का दिया भरोसा

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के कस्बा शाहपुर स्थित वृंदावन गार्डन में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद की सांसद कुंवरानी रुचि वीरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। पंचायत की अध्यक्षता लाखन सिंह सैनी ने की, जबकि आयोजन प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में हुआ।

पंचायत में वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संघर्ष, समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। साथ ही पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने तथा PDA की एकजुटता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, संसार आरती, मौलाना शोएब यूनुस पुरबालियान, इलम सिंह गुर्जर, श्यामलाल बच्ची सैनी, अब्दुल्ला राणा, अकरम खान, जुल्फिकार कुरैशी, सुषमा सैनी, वंशराज गुर्जर, शमशेर मलिक, असद पासा और सत्यवीर त्यागी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजक प्रमोद त्यागी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वहीं सांसद रुचि वीरा ने प्रमोद त्यागी को बुढ़ाना विधानसभा से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पैरवी करने का भरोसा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रमोद त्यागी बुढ़ाना से सपा प्रत्याशी बनकर जीत हासिल करेंगे।

#Muzaffarnagar #Budhana #SP #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *