प्रयागराज की रसूलाबाद मस्जिद में अरबी के छात्र से इमाम ने 4 दिन तक किया कुकर्म, मां की शिकायत पर FIR दर्ज, पेश इमाम गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित रसूलाबाद इलाके की एक मस्जिद में अरबी की पढ़ाई करने जा रहे किशोर के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप मस्जिद के पेश इमाम पर लगा है। किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रविवार शाम करीब 4 बजे आरोपी पेश इमाम को गिरफ्तार कर लिया।

किशोर की मां के मुताबिक, उनका बेटा पिछले तीन महीने से मस्जिद में अरबी पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि 11 नवंबर को पेश इमाम ने उसके साथ पहली बार गलत हरकत की। इसके बाद 12, 13 और 14 नवंबर को भी उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

मां ने बताया कि किशोर डर के कारण पहले घर में कुछ नहीं बता पाया। 14 नवंबर को मस्जिद से लौटने के बाद उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। आरोप है कि पेश इमाम ने किशोर को धमकाने के साथ उसके साथ मारपीट भी की थी। वह उसे डराता था कि घर पर बताने से कोई उसकी बात पर विश्वास नहीं करेगा।

मां की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

#Prayagraj #UPNews #CrimeNews #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *