देवबंद में साप्ताहिक बहुउद्देशीय शिविर और आशा बहू-आंगनबाड़ी सम्मेलन का आयोजन
रविकांत त्यागी
देवबंद, 26 सितंबर 2026। विकास खण्ड देवबंद परिसर में शनिवार को साप्ताहिक बहुउद्देशीय शिविर एवं आशा बहू/आंगनबाड़ी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, कुंवर बृजेश सिंह ने किया।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की गई।

बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से दिया पर्यावरण और सुशासन का संदेश
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से छोटे-छोटे बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण एवं सरकार की सुशासन व्यवस्था का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। बच्चों की चित्रकला की राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने प्रशंसा की।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, मंडल अध्यक्ष देवबंद सुशील चौधरी, गन्ना समिति अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र चौधरी, जिला मंत्री सुमित कश्यप, बास्तम समिति अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर, उप जिलाधिकारी देवबंद विजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित कुमार, खण्ड विकास अधिकारी विक्रम सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी कमर जहां और चिकित्सा अधिकारी सीएचसी देवबंद रियंका चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रवीण कुमार शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) मोहन, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र धीमान, ब्लॉक मिशन मैनेजर अंकित कुमार सहित विकास खण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को योजनाओं की जानकारी
आंगनबाड़ी सम्मेलन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को विभागीय योजनाओं, पोषण, बाल विकास तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।
चार महिलाओं को बेबी किट, 10 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी की ओर से चार महिलाओं को बेबी किट वितरित की गईं। वहीं उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच आशा बहुओं और पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड देवबंद द्वारा किया गया।
#Deoband #Saharanpur #SaharanpurNews #Anganwadi #RajsattaPost

