मुजफ्फरनगर में गोल मार्केट व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, हर्ष गुलाटी बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर, 26 सितंबर 2026। गोल मार्केट व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की महत्वपूर्ण बैठक 25 सितंबर 2026 को ग्रीन एप्पल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति के बीच गोल मार्केट व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम में चंद्र मोहन (हरबंस ट्रेलर) मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव संगम प्रजापति ने किया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में स्व. राम मूर्ति को संस्थापक बनाया गया। वहीं महेन्द्र नाथ, राजेन्द्र अरोड़ा, सादिक भारती एवं प्रवीण जैन को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी में हर्ष गुलाटी को अध्यक्ष, आकाश संगम को उपाध्यक्ष, मनीष अरोड़ा को सचिव, भारत अरोड़ा एवं अनुज गोयल को सह-सचिव तथा नवदीप कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में अन्य व्यापारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहित नागपाल, मनीष अरोड़ा, राजकुमार संगम, अमित अरोड़ा, विजय धमीजा, मुकेश जैन, आबिद अली, विक्रांत संगम, हनी, कनिक पुनियानी, प्रांजल धमीजा, किरणपाल, अजय मदन, गोपाल गर्ग, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, हयात राणा एवं हंसराज सैनी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही गोल मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

उपस्थित व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

राजसत्ता पोस्ट संपर्क सूत्र-8171660000

#Muzaffarnagar #MuzaffarnagarNews #GolMarket #VyaparSangh #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *