4 अक्टूबर को देवबंद में राष्ट्रवादी नवनिर्माण का बड़ा सम्मेलन, गांव-गांव जनसंपर्क तेज

देवबंद। 4 अक्टूबर को देवबंद में प्रस्तावित राष्ट्रवादी नवनिर्माण पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ बिट्टू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दर्जनभर से अधिक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठकें कीं। इस दौरान गांव झबीरण, कुलसत, कुरड़ी, डेहरा और बास्तम समेत कई गांवों में लोगों से संपर्क किया गया और उन्हें सम्मेलन के उद्देश्य एवं संगठन की नीतियों की जानकारी दी गई।

कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से 4 अक्टूबर को देवबंद में आयोजित होने वाले सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पदाधिकारियों के मुताबिक सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है और प्रत्येक गांव से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ बिट्टू ने कहा कि 4 अक्टूबर का सम्मेलन केवल कार्यकर्ताओं की बैठक नहीं, बल्कि संगठन की ताकत का बड़ा प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि गांवों में जनसंपर्क के दौरान मिल रहे समर्थन से सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

त्यागी महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश त्यागी ने कहा कि समाज और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए लोगों का संगठित होना जरूरी है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

कार्यक्रम प्रभारी राहुल त्यागी ने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां लगातार चल रही हैं। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और गांवों में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है, ताकि सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

महासचिव परविंदर त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि देवबंद का सम्मेलन जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती देने के साथ राष्ट्रवादी नवनिर्माण के संकल्प को नई धार देगा।

जनसंपर्क अभियान में परविंदर त्यागी, राहुल त्यागी, उमेश त्यागी, जुगनू त्यागी, दीपक डेहरा, नवीन प्रधान, अनुज त्यागी, राजपाल त्यागी, अरविंद त्यागी, बसंत त्यागी, राजेश्वर त्यागी, संजू और मांगेराम त्यागी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Deoband #Saharanpur #TyagiSamaj #RashtrawadiNavnirman #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *