मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिक एवं शैक्षिक कार्यशाला का हुआ जोरदार आयोजन
जनप्रतिनिधियों ने दवा व्यापारियों को दिया आश्वासन, कहा- किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे, आगामी पांच साल के लिए सुभाष चौहान निर्विरोध अध्यक्ष बनाए गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का वार्षिक एवं शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान, कार्यवाहक महामंत्री दिव्या प्रताप सोलंकी, कोषाध्यक्ष सतीश तायल एवं समस्त कार्यकारिणी के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव बालियान, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार, कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार तथा सुरेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मौजूद रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वीरपाल निर्वाल, मुजफ्फरनगर जनपद के प्रसिद्ध नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. प्रखर गोयल एवं न्यूरोफिजिशियन विजय सैनी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान पटका पहनाकर, फूलमाला पहनाकर तथा बुके देकर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं ओसीडीयूपी के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौहान ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह एवं हरीश गुप्ता द्वारा किया गया। प्रमोद मित्तल संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मेडिकल एजेंसी तथा सतपाल सिंह चेयरमैन सुपर मेडिकल एजेंसी भी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में नरेश मोहन दीपक, सहायक आयुक्त औषधि सहारनपुर मंडल तथा विमल देशबंधु, जिला औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर ने अपना संबोधन किया।

कार्यक्रम में दवा व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष अपनी विभिन्न प्रमुख मांगें रखीं। दवा व्यापारियों की मांग रही कि लाइसेंसधारी दवा व्यापारियों को अनावश्यक चेकिंग के नाम पर परेशान न किया जाए। कंपनियों द्वारा ब्रेकिंग एवं एक्सपायरी की समय सीमा बढ़ाई जाए और कंपनी द्वारा व्यापारियों का उत्पादन बंद किया जाए।

दवा व्यापारियों ने यह मांग भी रखी कि 10 वर्ष से ज्यादा पुराने मेडिकल स्टोर स्वामी के यहां फार्मासिस्ट की अनिवार्यता खत्म की जाए। जिनके पास लाइसेंस नहीं है, उनकी दवा की दुकान एवं डिस्पेंसरी बंद करने के लिए ड्रग विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया जाए।

इसके अलावा कंपनियों द्वारा मेडबॉल सिस्टम और डायरेक्ट हॉस्पिटल सप्लाई को बंद करने, भारतवर्ष में ऑनलाइन दवा व्यापार बंद करने तथा ड्रग लाइसेंस ऑनलाइन होने पर उसकी स्वीकृति की समय सीमा तय करने की मांग रखी गई।
दवा व्यापारियों ने यह भी कहा कि हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान एवं अन्य राज्यों के ड्रग विभाग की टीम मुजफ्फरनगर प्रशासन की आमद के बिना किसी भी व्यापारी के यहां तथा बिना लोकल ड्रग अधिकारी के निरीक्षण न करे। साथ ही ड्रग लाइसेंस रिन्यूअल में पुरानी ऑटो रिटेंशन प्रक्रिया को ही लागू रखने की मांग की गई।
व्यापारियों ने बताया कि शासनादेश के बाद भी पोर्टल पर गोदाम के लाइसेंस रिन्यूअल का ऑप्शन अपडेट नहीं हुआ है, जिसे अति शीघ्र अपडेट किया जाए। इन सभी मांगों को दवा व्यापारियों ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामने रखा।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दवा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने दवा व्यापारियों के बीच अपने संबोधन में कहा कि दवा व्यापारियों के साथ किसी भी तरीके का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा दवा व्यापारियों के साथ है।
कार्यक्रम में दाऊ दयाल शर्मा, जयदीप गुप्ता और रजनीश कौशल की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक के रूप में पुष्पेंद्र मलिक, सुधीर मटेरेजा, जुगल किशोर, प्रमोद पोपली, सुरेंद्र गर्ग, संजीव वर्मा और पंकज तनेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सहसंयोजक के रूप में मुकेश सोम, बागेश अग्रवाल, मनोज गर्ग, नरेंद्र सैनी, सुबोध जैन, रविंद्र छाबड़ा, रूपांकर गुप्ता, तरुण गुप्ता, कुलदीप शर्मा, हरीश गुप्ता, सुधीर त्यागी, अरुण शर्मा, विकास दीप तोमर और संदीप चौहान आदि का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं अन्य जनपदों से आए दवा व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया।
सुभाष चौहान को आगामी पांच वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष बनाए रखने की घोषणा
कार्यक्रम के पश्चात संगठन के चेयरमैन प्रमोद मित्तल द्वारा सुभाष चौहान की अध्यक्षता में संगठन की 10 साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद कोर कमेटी में बनी सहमति के पश्चात सुभाष चौहान को आगामी पांच वर्ष के लिए निर्विरोध अध्यक्ष बनाए रखने की घोषणा की गई।
इस दौरान दवा व्यापारियों की ओर से संगठन की गतिविधियों, उनकी मांगों और संगठन की आगामी कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चा की गई।
#Muzaffarnagar #ChemistsAndDruggists #SureshRana #SanjivBalyan #KapilDevAgarwal #SubhashChauhan #DrugTraders #UPNews #RajsattaPost

