यूपी सरकार ने स्वामी यशवीर महाराज की मांग खारिज की, ढाबों की जांच केवल फूड सेफ्टी अफसर ही करेंगे

 

मनोज सिंह मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में ढाबों और होटलों की जांच का अधिकार केवल फूड सेफ्टी अधिकारियों को ही है। कोई व्यक्ति, संस्था या समूह व्यक्तिगत स्तर पर ढाबों और होटलों की जांच नहीं कर सकता।

मुख्य सचिव ने कहा, “खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की जांच करने का दायित्व तय है। बिना अधिकार किसी को भी जांच की अनुमति नहीं है।” यह बयान तब आया है जब स्वामी यशवीर महाराज ने ढाबों और होटलों पर निजी स्तर पर जांच करने की मांग उठाई थी।

सरकार ने स्वामी यशवीर महाराज के इस एजेंडे को साफ तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और किसी को भी नियमों से बाहर जाकर कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन के इस स्पष्टीकरण के बाद अब ढाबा संचालकों और होटल मालिकों को निजी स्तर पर होने वाली अनधिकृत जांचों से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *