सहारनपुर, ।शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी कर्नल संजय मिड्ढा को रोटरी क्लब क्लासिक सहारनपुर का नव निर्वाचित अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नए कार्यकाल की शुरुआत के अवसर पर क्लब की टीम ने पोंटा साहिब गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका, अरदास की और लंगर सेवा में भाग लिया।

क्लब की नई कार्यकारिणी में संजय ढींगरा (उपाध्यक्ष), पवन अरोड़ा (सचिव), जसविंदर सिंह अरोड़ा (कोषाध्यक्ष) और परविंदर पाल सिंह (प्रोग्राम चेयरमैन) को मनोनीत किया गया है।

अध्यक्ष कर्नल मिड्ढा ने कहा कि रोटरी क्लब क्लासिक समाजसेवा की भावना को लेकर कार्य करता है और उनकी टीम इसी उद्देश्य को लेकर पूरी निष्ठा से काम करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया और भविष्य में भी समर्थन की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में खाद्य सामग्री का वितरण भी किया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। उपस्थित गणमान्यजनों में मनप्रीत बत्रा, राजीव आर्य, मुकेश मेहता, रवि अरोड़ा, अनिल खुराना, रौनक भाटिया, पुनीत मिगलानी, एकता मिड्ढा, डिंपल ढींगरा, मीनू अरोड़ा, अलका भाटिया सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य शा मिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *