सहारनपुर।रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी का वार्षिक विदाई एवं अवार्ड समारोह रेलवे रोड स्थित होटल पंजाब में भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो. अनिल कुमार भारद्वाज, सचिव रो. राकेश मेहता और कोषाध्यक्ष रो. विनीत चौहान के प्रभावशाली नेतृत्व को सराहते हुए वर्ष 2024-25 को क्लब का “स्वर्णिम वर्ष” घोषित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहारनपुर के मेयर एवं क्लब सदस्य रो. डॉ. अजय सिंह थे, जिन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रीटा सिंह के साथ पूरे वर्ष उल्लेखनीय सामाजिक कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया।इस अवसर पर क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों की ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति भी दी गई, जिसे सभी ने खूब सराहा। क्लब अध्यक्ष रो. अनिल भारद्वाज ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विशेष रूप से डॉ. संजीव अग्रवाल, चार्टर प्रेसिडेंट रो. संदीप गर्ग, रो. लोकेश चौहान, रो. ज्योति मेहता, रो. राधिका छाबड़ा और रो. विनीत चौहान के योगदान की प्रशंसा की व क्लब के सभी मेंबर्स को अवॉर्ड प्रदान किए।क्लब अध्यक्ष रो. अनिल कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में क्लब ने इस वर्ष कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, रक्तदान शिविर, पर्यावरण जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्यशालाएं तथा युवाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु विशेष कार्यक्रम शामिल रहे। उनके कुशल मार्गदर्शन में क्लब ने सामुदायिक सेवा की नई ऊँचाइयों को छुआ। यही कारण रहा कि क्लब के इस कार्यकाल को “स्वर्णिम वर्ष” की संज्ञा दी गई।क्लब ट्रेनर सीनियर रो. राकेश सपरा और चार्टर प्रेसिडेंट रो. संदीप गर्ग ने भी टीम के समर्पण और सामाजिक कार्यों की सराहना की। आगामी सत्र के अध्यक्ष रो. सुनील छाबड़ा ने अपने सचिव रो. जितेश नागपाल एवं कोषाध्यक्ष रो. संजय श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर रो. लोकेश चौहान द्वारा तैयार की गई भव्य फोटो एलबम का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह द्वारा किया गया। देहरादून से पधारे क्लब सदस्य अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. संजीव अग्रवाल एवं श्रीमती रीटा अग्रवाल ने भी रोटरी के कार्यों की सराहना करते हुए अपने निरंतर योगदान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं फेलोशिप के साथ हुआ।इस अवसर पर शहर के प्रमुख चिकित्सक रो. डॉ. प्रवीण शर्मा, रो. डॉ. रेनू शर्मा सहित क्लब के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से रो. अनिल भारद्वाज, रो. पूनम भारद्वाज, रो. राकेश मेहता, रो. ज्योति मेहता, रो. संदीप गर्ग, रो. आशु गर्ग, रो. विनीत चौहान, मानसी, एवं रो. राकेश सपरा , नीना सपरा , रो डॉ संजीव अग्रवाल, रीता अग्रवाल , आलोक मित्तल , मीनू , विभोर ऐरन , शील , सुनील छाबड़ा , राधिका , संजय श्रीवास्तव , मंजुल , पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो पंकज बंसल , डॉ आभा बंसल , जितेश नागपाल , प्रिया नागपाल , अमित सेठी , खुशबू सेठी , संजय ममता वर्मा , मोहन बंसल , आभा , लोकेश चौहान , अवनी , रजत , प्रदीप आदि उपस्थित रहे ।

