सहारनपुर

जीएसटी लागू होने के आठ वर्ष बाद भी इसकी जटिलता यथावत बनी हुई है, जिससे व्यापारी वर्ग को निरंतर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह बात व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने रेलवे रोड स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित जीएसटी समीक्षा बैठक में कही।उन्होंने कहा कि लगातार बदलते नोटिफिकेशन, सर्कुलर और स्पष्टीकरणों से जीएसटी प्रणाली अभी भी शुरुआती दौर जैसी प्रतीत होती है। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक सर्वे और प्रवर्तन कार्रवाइयों से उत्पीड़न बढ़ रहा है।

बैठक में जीएसटी प्रभारी मेजर एस.के. सूरी ने कहा कि व्यापारी सहूलियतों के साथ-साथ जटिलताओं से भी जूझ रहे हैं। विभागीय भ्रम और कड़े नियमों के कारण व्यापारियों और अधिकारियों में टकराव की स्थिति बन रही है।बैठक में जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, पवन गोयल, बलदेव राज, संदीप सिंघल, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।व्यापार मंडल ने वित्तमंत्री से जीएसटी सरलीकरण और टैक्स दरों में कटौती की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *