। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों को सम्मानित किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त किया है। शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भामाशाह जयंती को “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में मनाए जाने की परंपरा सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि गत दिवस प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर राज्यकर विभाग द्वारा उत्कृष्ट करदाताओं और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया, जिससे व्यापारी वर्ग उत्साहित है।

स्थानीय कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, महामंत्री रमेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा व उपाध्यक्ष अशोक मलिक को उनकी सेवाओं के लिए पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ. अजय सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष शीतल विश्नोई, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, राज्यकर विभाग के उच्चाधिकारी, सूचना विभाग के अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता व बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री टंडन ने सरकार व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है। कार्यक्रम में पवन गोयल, मेजर एस.के. सूरी, रमेश डावर, राजीव अग्रवाल, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, संजय महेश्वरी, अभिषेक भाटिया सहित कई व्यापारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *