। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-तृतीय (2023) की मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत जनपद में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आज जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्र पर तैनात परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं उन्हें निर्बाध, पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने साफ निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुगम व निष्पक्ष उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *