सहारनपुर में उ.प्र. वालीबाॅल संघ की आम सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
।.उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ की आम सभा की बैठक में आयोजित हुए चुनाव मंे सहारनपुर के डॉ संदीप गुप्ता को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। डॉ संदीप गुप्ता ने बताया की केडी सिंह बाबू स्टेडियम (लखनऊ) के सभागार में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ की आम सभा की बैठक में चुनाव आयोजित हुए स जिसमे चुनाव अधिकारी आर.पी सिंह ने सभी पदाधिकारीयों के नाम का ऐलान किया, जिसमें रिटायर्ड जज हाई कोर्ट रविंद्र सिंह को अध्यक्ष, अमरेश सिंह भदोरिया महासचिव, विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा रामेश्वर दत्त ओझा उपाध्यक्ष, अरविंद शुक्ला कोषाध्यक्ष, डॉ संदीप गुप्ता व सुभाष यादव संयुक्त सचिव निर्वाचित किए गए।

