। थाना कुतुबशेर पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी, दो पासे, जुआ खेलने की वस्तु व आठ मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक एच. एन. सिंह, उपनिरीक्षक असगर अली व उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर आठ जुआरियों संजीव पुत्र तिलकराम निवासी नगर निगम वाली गली अम्बाला रोड थाना कुतुबशेर, समीर पुत्र मौहम्मद यूसुफ, आकाश पुत्र प्रीतम सिंह, कुलदीप पुत्र महेंद्र व सुधीर पुत्र बिशम्बर सिंह निवासीगण वर्धमान कालोनी चिलकाना रोड थाना देहात कोतवाली, आदिल पुत्र लियाकत अली निवासी चिलकाना चुंगी थाना मंडी, पीयूष उर्फ राजू अरोड़ा पुत्र शिवचरण निवासी नवीन नगर एवन कालोनी थाना सदर बाजार, गगन पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पटेल नगर आनंद नर्सिंग होम के पास थाना कुतुबशेर को सराय धूमसिंह वाली गली अम्बाला रोड से जुआ खेलते हुए दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 हजार 80 रूपए की नगदी, 2 पासे, एक चमड़े का जुआ खेलने की वस्तु, 8 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दबोचे गए आरोपियों ने बताया कि हम लोग कम पढ़े-लिखे हैं। पुलिस ने हमें जुआ खेलते हुए पकड़ा है और बरामद सामान हमारा ही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा-3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दि
या।

