इस प्रतियोगिता में जूडो, वुशू, ताइक्वांडो, कराटे और पेंचक सिलाट की विभिन्न स्पर्धाओं में मेरठ जोन के कई जिलों से महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों के खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते नजर आए।

प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल के जवानों में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करना है। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कोच, खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *