। कांग्रेस महानगर संगठन सृजन अभियान की संयोजिका श्रीमती सपना सोम ने कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती सपना सोम आज यहां महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हमें लगातार कठिन परिश्रम करना होगा और जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि पदाधिकारी के रूप में ईमानदार और कर्मठ कांग्रेसजनों को ही जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की कोताही नाकाबिले बर्दाश्त होगी और संगठन में पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।   इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अभी तक महानगर संगठन सृजन में हुई प्रगति की जानकारी अभियान की संयोजिका श्रीमती सपना सोम को दी। मनीष त्यागी ने बताया कि हम अधिकांश सेक्टरों में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रमों का आयोजन कर चुके हैं और जिन कुछ सैक्टरों में अभी कार्यक्रमों का आयोजन शेष है वहां इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कर सेक्टर स्तर पर मजबूत संगठन का सृजन सुनिश्चित किया जाएगा ।  मनीष त्यागी ने बताया की प्रत्येक सेक्टर में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों पर संगठन के ध्वजारोहण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, सोनू पठान, चेतन लाल, अजहरुद्दीन, बरकत अंसारी, रावत अंसारी, मयंक शर्मा, विपिनकांत शर्मा, करण चैहान, दर्पण त्यागी, अनूप ठकराल, शाहीन खान, रेखा धीमान, उपमा सिंह, शर्मिष्ठा देवी, अनिरुद्ध गुरुग, संयुक्त सैनी, आरिफ मंसूरी, जमाल, अमित शर्मा, शमीम रिजवान, मोहम्मद यूनुस, राहुल तोमर, प्रभजीत सिंह, असद अहमद, जब्बार अहमद, अश्विनी शर्मा, दर्पण त्यागी, रिजवान बिजनौरी, अवनीश कुमार, इम्तियाज अहमद, नसीब खान, नीरज पुंडीर, यूनुस सिद्दीकी, असद अहमद आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

सहारनपुर। कांग्रेस महानगर संगठन सृजन अभियान की संयोजिका श्रीमती सपना सोम ने कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती सपना सोम आज यहां महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु हमें लगातार कठिन परिश्रम करना होगा और जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि पदाधिकारी के रूप में ईमानदार और कर्मठ कांग्रेसजनों को ही जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की कोताही नाकाबिले बर्दाश्त होगी और संगठन में पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अभी तक महानगर संगठन सृजन में हुई प्रगति की जानकारी अभियान की संयोजिका श्रीमती सपना सोम को दी। मनीष त्यागी ने बताया कि हम अधिकांश सेक्टरों में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रमों का आयोजन कर चुके हैं और जिन कुछ सैक्टरों में अभी कार्यक्रमों का आयोजन शेष है वहां इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कर सेक्टर स्तर पर मजबूत संगठन का सृजन सुनिश्चित किया जाएगा । मनीष त्यागी ने बताया की प्रत्येक सेक्टर में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों पर संगठन के ध्वजारोहण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, सोनू पठान, चेतन लाल, अजहरुद्दीन, बरकत अंसारी, रावत अंसारी, मयंक शर्मा, विपिनकांत शर्मा, करण चैहान, दर्पण त्यागी, अनूप ठकराल, शाहीन खान, रेखा धीमान, उपमा सिंह, शर्मिष्ठा देवी, अनिरुद्ध गुरुग, संयुक्त सैनी, आरिफ मंसूरी, जमाल, अमित शर्मा, शमीम रिजवान, मोहम्मद यूनुस, राहुल तोमर, प्रभजीत सिंह, असद अहमद, जब्बार अहमद, अश्विनी शर्मा, दर्पण त्यागी, रिजवान बिजनौरी, अवनीश कुमार, इम्तियाज अहमद, नसीब खान, नीरज पुंडीर, यूनुस सिद्दीकी, असद अहमद आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *