भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर नि:शुल्क भोजन वितरण कर मनाया गया व्यापारी कल्याण दिवस

 

सहारनपुर। दानवीर भामाशाह की जयंती की पूर्व संध्या पर उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा गांधी पार्क स्थित प्रभु जी की रसोई में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर भामाशाह के राष्ट्र और समाज के प्रति दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन देशभक्ति, त्याग और सेवा की अनूठी मिसाल है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी को भामाशाह के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भामाशाह द्वारा महाराणा प्रताप को आर्थिक संकट में दी गई सहायता आज भी व्यापारियों की राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।श्री टण्डन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा को सराहनीय कदम बताया।इस दौरान व्यापारियों को एकता, सद्भाव और देशसेवा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, प्रांतीय संगठन मंत्री पवन गोयल, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, भोपाल सिंह सैनी, सन्नी मल्होत्रा, प्रवीन चांदना, योगेश पंवार, शिव कुमार, अंकुश कर्णवाल समेत अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।कोकार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना और भामाशाह के मूल्यों को आमजन तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *